लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के पॉश इलाके में विदेशी महिलाओं वाला सेक्स रैकेट, इस देश से आईं महिलाएं पकड़ी गईं

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पॉश इलाके में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी महिलाओं समेत…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पॉश इलाके में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी महिलाओं समेत दो पुरुषों को पकड़ा है. आपको बता दें कि पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारा, जिसके बाद इस सैक्स रैकेट की जानकारी सामने आई. वहीं, पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. DCP (साउथ) विनीत कुमार जायसवाल ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?

DCP (साउथ) विनीत कुमार जायसवाल के अनुसार, “आज (19, सितंबर) थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित अलकनंदा अपार्टमेंट के आरडब्ल्यू अध्यक्ष द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि यहां एक किराएदार के फ्लैट में कुछ महिला और पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद हैं. इसके बाद स्थानीय और महिला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई तो फ्लैट में किराएदार, उसका एक मित्र और तीन महिलाएं मौजूद मिलीं.”

किस देश की हैं ये विदेशी महिला?

DCP (साउथ) विनीत कुमार जायसवाल ने बताया, “जो महिलाएं फ्लैट में मिलीं, वे थाईलैंड की नागरिक हैं. पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. वहीं, महिलाओं के पास से जो पासपोर्ट और वीजा मिले हैं, उसकी भी जांच की जा रही है. साथ ही एलआईयू द्वारा मौके पर पहुंचकर सभी प्रपत्रों की भी जांच की जा रही है. इस पूरे प्रकरण में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.