लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: सड़क पर BJP नेता का हाईवेल्टेज ड्रामा, पत्रकार और उसकी पत्नी को दी गाली, महिला ने जड़ा तमाचा

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भाजपा नेता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैृ. इस वीडियो में बीजेपी नेता…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भाजपा नेता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैृ. इस वीडियो में बीजेपी नेता एक पत्रकार से गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहा है. बता दें कि रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अपशब्दों से शुरू होकर हाथापाई तक में बदल गया. आरोप है कि भाजपा नेता ने गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद पर युवक और उसकी पत्नी को भद्दी गलियां दी और मारपीट की.

भाजपा नेता का वीडियो वायरल

बता दें कि मारपीट का ये आरोप लखनऊ पश्चिम से तीन बार के पार्षद और भाजपा के मौजूदा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित पर लगा है. मामला राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम का है, जहां पर बीजेपी नेता की बीचों-बीच गाड़ी खड़ी होने पर पत्रकार ने हॉर्न दिया. इसी दौरान दौरान गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया. जिस पर अतुल ने एक शख्स को गालियां देनी शुरू कर दीं. शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है.

इस वजह से हुआ विवाद

विवाद के दौरान बीजेपी नेता ने पत्रकार की पत्नी के साथ भी गाली गलौज की, जिसके बाद महिला ने उन पर हाथ छोड़ दिया. इस दौरान पत्रकार सहित आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया जो की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भाजपा नेता पर ये भी आरोप लग रहे हैं कि वो कथित तौर पर शराब के नशे में भी थे. शख्स और उसके साथ मौजूद महिला ने उसपर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया है. उनका आरोप है कि अतुल ने उनके साथ मारपीट की.

मामले में ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने बताया कि ये वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है. हालांकि, जांच की जा रही है. अभी कोई शिकायत नहीं आई है. वीडियो कब का है इसकी जांच की जा रही है.