लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे ने 168 चूहों को पकड़ने में खर्च कर डाले ₹69 लाख? अब लखनऊ मंडल ने दिया ये जवाब

Lucknow News: भारतीय रेलवे के लखनऊ मंडल ने पिछले 3 सालों में 168 चूहों को पकड़ने के लिए करीब 69 लाख रुपये खर्च कर दिए.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: भारतीय रेलवे के लखनऊ मंडल ने पिछले 3 सालों में 168 चूहों को पकड़ने के लिए करीब 69 लाख रुपये खर्च कर दिए. ये मामला जैसी ही सामने आया, हड़कंप मच गया. ये बात जिसने भी सुनी वह चौंक गया कि लखनऊ उत्तर रेलवे ने चूहों को पकड़ने के लिए ही 69 लाख रुपये खर्च कर डाले. ऐसे में हिसाब लगाया जाए तो लखनऊ मंडल रेलवे ने एक चूहे को पकड़ने के लिए करीब 41 से 43 हजार रुपये खर्च किए. दरअसल ये जानकारी एक आरटीआई से निकलकर सामने आई.