लखनऊ की पूजा गुप्ता पहले पति की हत्या मामले में गई थी जेल, उसे दूसरे पति ने मार दिया... पूरा मामला चौंका देगा
लखनऊ के पूजा गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति और उसके 4 साथियों को गिरफ्तार किया है. मृतका पूजा (35) पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी थी और इस समय वह पांच माह की गर्भवती थी.
ADVERTISEMENT

Lucknow news
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति राजू गुप्ता और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया. मृतका पूजा (35) पहले पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी थी और इस समय वह पांच माह की गर्भवती थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्भावस्था की पुष्टि हुई है.