UPTak Baithak Logo

सिर्फ ₹10 हजार के चक्कर में लंबा फंस गया लखनऊ का ये दारोगा, अब जिंदगी भर पछताएगा, जानें

लखनऊ में एक दारोगा को 10 हजार रुपये भारी पड़ गए. मात्र 10 हजार रुपये के लिए दारोगा ने अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर लिया और अब उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

UpTak
UpTak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एंटी करप्शन टीम ने सब इंस्पेक्टर को ही रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोप है कि चौकी इंचार्ज 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था. मगर एंटी करप्शन टीम ने सब इंस्पेक्टर को ही रंगे हाथों दबोच लिया.