लेटेस्ट न्यूज़

IAS की तैयारी कर रहे आशीष को पुलिस ने फर्जी केस में फंसाया? युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस जहां एक तरफ माफियाओं-बाहुबलियों और अपराधियों पर नकेल कस रही है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी,…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस जहां एक तरफ माफियाओं-बाहुबलियों और अपराधियों पर नकेल कस रही है तो वहीं दूसरी तरफ यूपी पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी, यूपी पुलिस की साख गिराने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. यहां एक युवा आईएएस अधिकारी बनने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. आत्महत्या से पहले युवक ने जो सुसाइड नोट छोड़ा उससे हड़कंप मच गया.