एक-एक पाई जोड़कर लोगों ने बनाया आशियाना, अब LDA उसे बता रहा अवैध... 40 घरों पर मंडरा रहा बुलडोजर चलने का खतरा
Lucknow News: लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में स्थित अवध रेजीडेंसी कॉलोनी के निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. LDA का बुलडोजर यहां कभी भी चल सकता है.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में स्थित अवध रेजीडेंसी कॉलोनी के निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यहां लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा पूंजी और लोन लेकर घर बनाए, लेकिन अब इन मकानों पर ध्वस्तीकरण का खतरा मंडरा रहा है. लखनऊ विकास प्राधिकरण ने कॉलोनी का लेआउट पास न होने और ग्रीन बेल्ट में होने का हवाला देते हुए सड़क तोड़ने की कार्रवाई की. निवासियों का आरोप है कि यह कार्रवाई उन्हें बेघर करने की साजिश है.