पत्नी ने मुझे धोखा दिया...पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन को गोली मारने वाले मानस की पूरी कहानी आ गई सामने
लखनऊ तिहरे हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पत्नी की हत्या के बाद मानस वाजपेई घर लौटा और पड़ोसी से सामान्य बातचीत की. फिर बीमार बहन और खुद को गोली मार ली. WhatsApp स्टेटस से वारदात की वजह का खुलासा हुआ.
ADVERTISEMENT

Manas and his wife divya
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड में अब खौफनाक चश्मदीद दास्तान सामने आई है. ICICI बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या करने के बाद आरोपी पति मानस वाजपेई जब अपने घर लौटा तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी. पसीने से लथपथ मानस ने पड़ोसी से बेहद सामान्य लहजे में झूठ बोला और कमरे में बंद होकर खुद को और अपनी बीमार बहन को भी मौत के घाट उतार दिया. अब इस वारदात में पुलिस की तफ्तीश,स्टेटस का खौफनाक सच और पड़ोसियों के चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं.
