लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में 26 से 28 अगस्त के बीच आ रहीं मल्टिनेशनल कंपनियां, जानिए कैसे मिलेगी 50000 जॉब्स और विदेश जाने का मौका

लखनऊ में 26-28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसका लक्ष्य 50 हजार युवाओं को रोजगार दिलाना है, जिसमें विदेश में 1500 नौकरियां भी शामिल हैं. एआई प्रशिक्षण और स्वरोजगार की भी जानकारी दी जाएगी।

ADVERTISEMENT

Lucknow Employment News
Lucknow Employment News
social share
Google CTA

Lucknow News: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. इसके प्रचार-प्रसार के लिए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को विधान सभा से रोजगार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अभियान के तहत युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. श्रम मंत्री ने बताया कि इस रोजगार महाकुंभ में करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है. इनमें से लगभग 1500 नौकरियां विदेश में मिलेंगी. संयुक्त अरब अमीरात, जापान और जर्मनी जैसे देशों में युवाओं के लिए बेहतर संभावनाएं हैं.