LDA की नैमिष नगर योजना में 3 लाख लोगों को मिलेंगे प्लॉट! स्मार्ट टाउनशिप वाली इस मेगा स्कीम की पूरी डिटेल जानिए
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सीतापुर रोड पर एक नया टाउनशिप विकसित करेगा. इस टाउनशिप को नैमिष नगर के नाम से विकसित किया जाएगा जिसकी तैयारी एलडीए ने शुरु कर दी है.
ADVERTISEMENT

Naimish Nagar township
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सीतापुर रोड पर एक नया टाउनशिप विकसित करेगा. इस टाउनशिप को नैमिष नगर के नाम से विकसित किया जाएगा जिसकी तैयारी एलडीए ने शुरु कर दी है. इस योजना के तहत लगभग 3 लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलने की उम्मीद है. मंगलवार को बीकेटी तहसील के पुरवा गांव में योजना का पहला साइट ऑफिस बनने का काम शुरू हो गया है.