लेटेस्ट न्यूज़

UP टी-20 प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग का खुलासा... 'Kashi Rudras' के मैनेजर अर्जुन चौहान के पास आया एक करोड़ का ऑफर!

UP T-20 Premier League Match Fixing: यूपी टी-20 प्रीमियर लीग-2025 में मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है. आरोप है कि काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को सोशल मीडिया के जरिए एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
Google CTA

UP T-20 Premier League Match Fixing: लखनऊ में यूपी टी-20 प्रीमियर लीग-2025 में मैच फिक्सिंग की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन चौहान को सोशल मीडिया के जरिए एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया. आरोप है कि फिक्सर चाहता था कि टीम का एक खिलाड़ी उसकी बताई गई रणनीति के हिसाब से खेले. इस प्रस्ताव को अर्जुन चौहान ने तुरंत ठुकरा दिया और इसकी जानकारी बीसीसीआई को दी.