लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड चलवा बनाया वीडियो फिर लड़की के पिता को भेज दिया!

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां नर्सिंग की एक छात्रा को उसके…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां नर्सिंग की एक छात्रा को उसके जूनियर ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी और ब्लैकमेल किया. इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि युवक ने पीड़िता को वॉट्सऐप कॉल कर ब्लेड लेकर निजी अंग पर वार करने के लिए कहा. इसके बाद आरोपी ने कॉल रिकॉर्ड कर वीडियो उसके पिता को भेज दिया और अन्य जगह शेयर भी शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो गया है. हालांकि, पीड़िता के घरवालों की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं, युवती का आज यानी सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा.