लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज के अंशुमान पांडे के 87 नंबर ब्लॉक कर चुकी ये महिला सिपाही पर सिरफिरा मान ही नहीं रहा

लखनऊ में महिला सिपाही को सिरफिरे युवक से धमकियां मिल रही हैं, जिसने 87 नंबर ब्लॉक करने के बाद भी उसे परेशान किया. पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ADVERTISEMENT

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

Lucknow News: बेशक सरकार महिला सुरक्षा के कितने भी दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के आसपास भी नहीं भटकती है. ताजा मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. आरोप है कि यहां एक सिरफिरा युवक कई महीनों से लगातार महिला सिपाही को परेशान कर रहा है. खबर के अनुसार, महिला सिपाही ने 87 मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिए, लेकिन इसके बावजूद युवक उसे धमकियां देता रहा और शादी का दबाव बनाता रहा. अब परेशान होकर महिला सिपाही ने हजरतगंज थाने में मामला दर्ज कराया है.