श्मशान अनुष्ठान के लिए लखनऊ के व्यापारी हेमंत राय से ठगे 64.65 लाख, ये केस जान दिमाग घूम जाएगा
UP News: लखनऊ के बड़े व्यापारी हेमंत कुमार राय की कंपनी अच्छा व्यापार कर रही थी. मगर साल 2023 में कंपनी को अचानक नुकसान होने लगा. इस बात से व्यापारी परेशान हो गए. इसके बाद व्यापारी ऐसी ठगी का शिकार हुए, जिसे जान पुलिस भी चौंक गई.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: लखनऊ के बड़े व्यापारी हेमंत कुमार राय की कंपनी अच्छा व्यापार कर रही थी. मगर साल 2023 में कंपनी को अचानक नुकसान होने लगा. इस बात से व्यापारी परेशान हो गए. इसके बाद व्यापारी ऐसी ठगी का शिकार हुए, जिसे जान पुलिस भी चौंक गई. दरअसल व्यापारी ने गूगल पर ज्योतिषी की तलाश शुरू की. इस दौरान गूगल पर व्यापारी को प्रिया बाबा एस्ट्रोलॉजर नाम से एक ज्योतिष मिला. व्यापारी ने ज्योतिष को सब कुछ बताया. इसके बाद व्यापारी के साथ वो हुआ, जिसे जान हर कोई सकते में है.