लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki Education Demand: बाराबंकी में शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग: डीएम कार्यालय पहुंचे एसोसिएशन पदाधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Barabanki News: बाराबंकी किसान एसोसिएशन ने निजी स्कूलों में NCERT किताबें अनिवार्य करने और बच्चों के शिक्षा खर्च सरकार द्वारा उठाने की मांग की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

बाराबंकी जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य रूप से लागू की जाएं और उनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को सरकार द्वारा उचित मानदेय प्रदान किया जाए.