लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में ज्योतिषी 'दादा एस्ट्रोलॉजर' ने महिला का कराया तलाक फिर बनाए शारीरिक संबंध, कर ली शादी अब मामला यहां फंसा 

Lucknow Crime News: लखनऊ की एक महिला ने ज्योतिषी सुभाशीष मुखर्जी उर्फ दादा एस्ट्रोलॉजर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. यहां देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News (Representative Image)
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ज्योतिषी के खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि ज्योतिषी सुभाशीष मुखर्जी उर्फ दादा एस्ट्रोलॉजर ने भविष्य का डर दिखाकर और झूठी भविष्यवाणियों के बहकावे में फंसाकर न सिर्फ उसका तलाक करवाया, बल्कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसका शारीरिक शोषण भी किया. यही नहीं, आरोपी ने महिला से आर्य समाज मंदिर में शादी की और फिर ब्लैकमेलिंग, दहेज की मांग और प्रताड़ना करने के बाद फरार हो गया. पीड़िता ने चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.