मेरी बेटी की सिर्फ हड्डियां नसीब हुईं… 19 साल की मानसी की BF ने की हत्या तो मिला उसका सिर्फ कंकाल, पिता फफक-फफक कर रोते रहे!
Lucknow Crime News: लखनऊ के मानसी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर दो महीने बाद युवती का कंकाल बरामद हुआ. परिजनों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
ADVERTISEMENT

Mansi Murder Case, BKT Lucknow, Bakshi Ka Talab, Love Affair Murder
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ और सीतापुर के बीच एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक प्रेमी विशाल ने अपनी 19 साल की प्रेमिका मानसी की बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी विशाल ने मानसी के शव को छिपाने के लिए उसे दूसरे जिले में फेंक दिया. वारदात के करीब दो महीने बाद जब पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर जब सीतापुर और बीकेटी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो वहां से युवती का सिर्फ कंकाल बरामद हुआ. कपड़ों और चप्पलों के आधार पर मृतका की शिनाख्त की गई है. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
