लखनऊ से करें MP के तीर्थ यात्रा, IRCTC लॉन्च कर रहा शानदार टूर पैकेज, कितना होगा किराया और कैसे करें बुकिंग?
Lucknow To MP IRCTC Tour Package: IRCTC लखनऊ का नया हवाई टूर पैकेज 'ग्लिम्प्सेस ऑफ मध्य प्रदेश'. 5 रात/6 दिन में उज्जैन, ओम्कारेश्वर, मांडू, महेश्वर का भ्रमण. किराया, बुकिंग और विशेषताएं जानें.
ADVERTISEMENT

Lucknow To MP IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी एक तरफ जहां ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज का संचालन करता रहता है. वहीं दूसरी तरफ हवाई टूर भी संचालित करता है. इसी क्रम में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा 'ग्लिम्प्सेस ऑफ मध्य प्रदेश' नाम से एक हवाई टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है. यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इसमें उज्जैन, ओम्कारेश्वर, मांडू और महेश्वर का भ्रमण कराया जाएगा. यह टूर पैकेज 22 जुलाई 2025 से 27 जुलाई 2025 तक के लिए संचालित किया जाएगा.