UPTak Baithak Logo

लखनऊ में बड़े बैंक की महिला अधिकारी को ऑफिस में ही आया हार्ट अटैक! गिर पड़ीं और फिर उठी ही नहीं

Lucknow Heart attack news: लखनऊ में एक प्रतिष्ठित बैंक में काम करने वाली महिला अधिकारी की वर्क ऑवर के दौरान हुई तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है.

ADVERTISEMENT

bank employee representative image
bank employee representative image
social share
Google CTA

Lucknow Heart attack news: लखनऊ में एक प्रतिष्ठित बैंक में काम करने वाली महिला अधिकारी की वर्क ऑवर के दौरान हुई तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी लंच कर रही थीं और वह गिर पड़ीं. जिस तरीके से मौत हुई उसको देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला अधिकारी को हार्ट अटैक आया. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने महिला अधिकारी की मौत को काम के दबाव और तनाव जैसे संवेदनशील विषय से भी जोड़कर देखा है. अखिलेश ने एक बड़ी अपील भी की है.