लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में CBI ऑफिस के बाहर ASI वीरेंद्र सिंह पर दिनेश मुर्मू ने तीर से कर दिया हमला, क्यों किया उसने ऐसा?

Lucknow Crime News: लखनऊ सीबीआई दफ्तर के बाहर एएसआई पर तीर से हमला, आरोपी दिनेश मुर्मू गिरफ्तार. घायल एएसआई सिविल अस्पताल में भर्ती.

ADVERTISEMENT

Dinesh Murmu attacked ASI Virendra Singh with an arrow
Dinesh Murmu attacked ASI Virendra Singh with an arrow
social share
google news

Lucknow Crime News: लखनऊ के सीबीआई कार्यालय की सुरक्षा में तैनात एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) वीरेंद्र सिंह पर शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने तीर से हमला कर दिया. हमलावर की पहचान बिहार निवासी 50 वर्षीय दिनेश मुर्मू के रूप में हुई है. हमले में घायल एएसआई को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया.