लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के क्लॉक टावर की बिहारशरीफ वाले घंटाघर से तुलना! इसे ब्रिटिशों ने नहीं नवाब साहब ने बनवाया था

Bihar Sharif Clock Tower: सोशल मीडिया पर बिहारशरीफ के नए घंटाघर की तुलना लखनऊ के ऐतिहासिक घंटाघर से की जा रही है. दावों के बीच प्रशासन ने सफाई दी है कि घंटाघर का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है. जानिए दोनों जगहों की असली कहानी और सच्चाई क्या है.

ADVERTISEMENT

Bihar Sharif Clock Tower
Bihar Sharif Clock Tower
social share
google news

Bihar Sharif Clock Tower: इस वक्त सोशल मीडिया पर बिहारशरीफ के घंटाघर की खूब चर्चा है. सोशल मीडिया पर बिहारशरीफ के घंटाघर के उद्घाटन को लेकर कई तरीके के दावे किए जा रहे हैं. चर्चा यह है कि उद्घाटन के बाद से ही घंटाघर में खराबी आ गई है. इसी के बाद से बिहारशरीफ के घंटाघर की तुलना लखनऊ के क्लॉक टावर से की जा रही है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लखनऊ का क्लॉक टावर अंग्रेजों ने कई साल पहले बनाया था और वो आज भी चल रहा है. वहीं, बिहारशरीफ का क्लॉक टावर बनने के बाद ही खराब हो गया है. अब आप इस खबर में इस बात को जानिए कि बिहारशरीफ के क्लॉक टावर और लखनऊ के घंटा घर की असली कहानी क्या है और सोशल मीडिया पर जो दावा हो रहा है वो सही है या भ्रामक?