लेटेस्ट न्यूज़

संजीव जीवा के लिए चली गोली महिला और उसकी बच्ची को जा लगी? पढ़िए वकील की आंखों-देखी

Sanjeev Jiva Murder News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खूंखार गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की लखनऊ की एक कोर्ट में बुधवार को गोली मारकर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sanjeev Jiva Murder News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खूंखार गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा की लखनऊ की एक कोर्ट में बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार, जीवा को मारने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि इस दौरान जो गोली जीवा के लिए चली थी वो वहां मौजूद एक महिला और उसकी बच्ची को भी जा लगी. वहीं, इस घटना के चश्मदीद एक वकील ने अपना आंखों देखा हाल यूपी तक को सुनाया है.