लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में दलित समाज के लोगों के घर चल रहा था बुलडोजर, चंद्रशेखर की पार्टी के लोग पहुंचे और फिर ये हुआ

लखनऊ के बंदरिया बाग इलाके में रेलवे की जमीन पर बसे सैकड़ों दलित समाज के घरों को तोड़ने की कार्रवाई मंगलवार को रोक दी गई. रेलवे प्रशासन की ओर से इन घरों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

लखनऊ के बंदरिया बाग इलाके में रेलवे की जमीन पर बसे सैकड़ों दलित समाज के घरों को तोड़ने की कार्रवाई मंगलवार को रोक दी गई. रेलवे प्रशासन की ओर से इन घरों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था. लेकिन जैसे ही बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू हुई वैसे ही मौके पर चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए. उन्होंने प्रशासन को बुलडोजर रोकने पर मजबूर कर दिया.