लेटेस्ट न्यूज़

जीवा हत्याकांड में बद्दो के साथ सुशील मूंछ भी आया जांच के दायरे में, जानें क्या थी अदावत?

Sanjeev Jiva Murder Case Update: लखनऊ कोर्ट में हुई गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या में भले ही 5 लाख रुपये के इनामी बदन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Sanjeev Jiva Murder Case Update: लखनऊ कोर्ट में हुई गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या में भले ही 5 लाख रुपये के इनामी बदन सिंह बद्दो का नाम सामने आया हो, लेकिन लखनऊ पुलिस जीवा हत्याकांड में बदन सिंह बद्दो के साथ-साथ सुशील मूंछ की भूमिका पर भी जांच कर रही है. दरअसल, लखनऊ पुलिस को शक है कि हत्याकांड में बदन सिंह बद्दो के साथ जेल में बंद सुशील मूंछ ने मिलकर साजिश रची और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक छत्र राज स्थापित करने के लिए संजीव जीवा की हत्या करवा दी. बता दें कि लखनऊ पुलिस जीवा हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल करने के बाद भी कई सवालों के जवाब तलाशने में जुट गई है.