लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा हादसा, बीच सड़क पर चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 39 यात्री थे सवार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई. चालक और परिचालक की सूझबूझ से सभी 39 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक गंभीर हादसे से टल गया, जब दिल्ली से गोंडा जा रही डबल डेकर वातानुकूलित बस में अचानक आग लग गई. घटना थाना काकोरी क्षेत्र के रेवरी टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 4:45 बजे हुई. राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 39 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए.