लेटेस्ट न्यूज़

800 एकड़ जमीन, 8,337 फ्लैट्स और 2,485 प्लॉट्स...लखनऊ में बनने वाली है अनंतनगर टाउनशिप, जानें क्या होगा रेट

Lucknow Anant Nagar housing scheme: लखनऊ में अनंतनगर आवासीय योजना की शुरुआत, 800 एकड़ में 7000 करोड़ की लागत से बनेगी नई टाउनशिप. सीएम योगी ने लॉन्च की योजना, 1.5 लाख लोगों को मिलेगा घर. आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी यह परियोजना.

ADVERTISEMENT

Lucknow Anant Nagar housing scheme
Lucknow Anant Nagar housing scheme
social share
google news

Lucknow Anant Nagar housing scheme: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घर का सपना देखने वालों के लिए एक शानदार खबर आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की महत्वाकांक्षी अनंतनगर आवासीय योजना की शुरुआत की. यह शानदार योजना लखनऊ के मोहान रोड इलाके में लगभग 800 एकड़ विशाल जमीन पर तैयार हो रही है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 7000 करोड़ रुपये है, जो शहर के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी. यह योजना न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी, बल्कि लखनऊवासियों को अपने सपनों का आशियाना बनाने का सुनहरा मौका भी देगी.