लखनऊ में 22 से 50 लाख के सरकारी फ्लैट खरीदने पर मिलेगी इतनी छूट, बुकिंग के लिए करें ये काम
Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना में 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट पर भारी छूट. जानिए बुकिंग प्रक्रिया और ऑफर्स की पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

Lucknow News: LDA 'पहले आओ-पहले पाओ' योजना: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) नवरात्रि के शुभ अवसर पर घर खरीदने का बेहतरीन मौका लेकर आया है. ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के तहत लखनऊ के प्राइम लोकेशंस पर 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत ₹22 लाख से ₹1 करोड़ तक है. इस योजना के अंतर्गत खरीदारों को विशेष फेस्टिव और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का लाभ भी मिलेगा, जिससे उन्हें बड़ी बचत का मौका मिलेगा.