राजपूत ब्राह्मण लड़कियों को 15 लाख… पिछड़ी जाति के लिए भी किया था रेट फिक्स, कौन है ये छांगुर बाबा जिसका कांड पकड़ में आया?
Lucknow Crime News: लखनऊ का छांगुर बाबा इस वक्त सुर्खियों में है. छांगुर बाबा ने जो कांड किया है, उसे जान हर कोई हैरान है. खबर में आगे छांगुर बाबा की पूरी कहानी जानिए.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की सुर्खियों में इस बीच एक नए नाम की एंट्री हो गई है. यह नया नाम है लखनऊ के छांगुर बाबा का. छांगुर बाबा पर आरोप है कि उसने 12 हिंदू लोगों का मुस्लिम धर्म में धर्मांतरण करा दिया था. अब इन 12 लोगों की 'घर वापसी' कराई गई है. इस बीच एक बड़े रैकेट का भी खुलासा हुआ है. इस मामले में बलरामपुर के जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का नाम सामने आया है, जो अब यूपी एटीएस की जांच के दायरे में है. छांगुर बाबा को लेकर ये पता चला है कि उसने अलग-अलग जातियों की हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण के लिए रेट फिक्स कर रखे थे. खबर में आगे विस्तार से जानिए आखिर छांगुर बाबा की पूरी कहानी क्या है?