लेटेस्ट न्यूज़

‘10000 लोगों को काल के गाल में समाने से बचाया’, जो श्रीपाल करते हैं वो कोई नहीं करता, जानें

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित बने रिवर फ्रंट के ऊपर गोमती पुल ‘सुसाइड पॉइंट’ के तौर पर जाना जाता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित बने रिवर फ्रंट के ऊपर गोमती पुल ‘सुसाइड पॉइंट’ के तौर पर जाना जाता है. यहां लोग पहुंचकर पुल के ऊपर से गोमती नदी में जान देने के लिए कूद जाते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि गोमती नदी के पुल के नीचे एक ऐसा शख्स मौजूद रहता है, जो कूदे हुए व्यक्तियों को ‘यमराज के चंगुल’ से बचा लाता है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं श्रीपाल निषाद की. श्रीपाल निषाद गोमती पुल के इर्द-गिर्द ही मौजूद रहते हैं और जैसे ही लोग नदी में छलांग लगाते हैं, वह तुरंत झट पट बिना कुछ सोचे समझे नदी में कूद जाते हैं और फिर मरते हुए इंसान को मौत के मुंह से वापस ले आते हैं. श्रीपाल निषाद ने यूपी तक को बताया कि वह गोताखोर हैं और मानवता के तौर पर लोगों को बचाते हैं. साथ ही मछली को पकड़ने का काम करते हैं, ताकि अपना और अपने परिवार का पेट पाल सकें.