लेटेस्ट न्यूज़

धोखे से बुलाया ससुराल और कर दी दामाद की हत्या, रामसागर और कामिनी की लव स्टोरी में था सिर्फ दर्द!

UP Crime News: लखनऊ के काकोरी में प्रेम विवाह से नाराज ससुराल वालों ने दामाद की चाकू घोंपकर हत्या की. विदाई के बहाने बुलाकर ससुर और सालों ने दिया वारदात को अंजाम, 4 आरोपी हिरासत में.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के लालताखेड़ा गांव में 16 फरवरी की देर रात ससुराल आए 24 वर्षीय दामाद रामसागर की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

2

2/7

पीलीभीत के रहने वाले रामसागर ने दो साल पहले लालताखेड़ा की कामिनी से लव मैरिज की थी. लड़की के परिजन इस शादी के शुरू से ही खिलाफ थे.

3

3/7

आरोप है कि परिजनों ने रीति-रिवाज से शादी का झांसा देकर कामिनी को पीलीभीत से उसके मायके लालताखेड़ा बुला लिया था, जिसके बाद उसे रामसागर से मिलने नहीं दिया जा रहा था.

4

4/7

16 फरवरी को ससुर भीमा और सालों ने विदाई के बहाने रामसागर को लखनऊ बुलाया. रामसागर अपने भाई राहुल के साथ पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था.

7

5/7

पुलिस ने राहुल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. ससुर भीमा, साले सुमित, अमित और पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

6

6/7

बीच-बचाव करने आए रामसागर के भाई राहुल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की. घायल रामसागर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

5

7/7

बातचीत के बहाने आरोपी रामसागर को गांव के बाहर एक बाग के पास ले गए. वहां विवाद के दौरान साले सुमित ने रामसागर के पेट और सीने में चाकू से कई वार कर दिए.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp