Lucknow Pitbull Attack: पालतू पिटबुल ने रिटायर्ड महिला टीचर को चीर-फाड़ डाला, गई जान
Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां मंगलवार को…
ADVERTISEMENT

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, यहां मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला (रिटायर्ड शिक्षिका) को उनके ही पिटबुल नामक ब्रीड के कुत्ते ब्राउनी ने नोंच खाया, जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतका का बेटा इस कुत्ते को घर लाया था और उसने कभी नहीं सोचा होगा कि यही कुत्ता उसकी मां की मौत कारण बन जाएगा. खबर के मुताबिक, घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थीं और उनका बेटा जिम गया हुआ था. वहीं, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.