लेटेस्ट न्यूज़

Lucknow: संदिग्ध हालात में नर्स की मौत मामले में मिले अहम सुराग, PM रिपोर्ट से ये पता चला

UP News Hindi : यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित भागीरथ अपार्टमेंट्स से मेदांता अस्पताल में काम करने वाली 21 वर्षीय एक ट्रेनी नर्स का शव…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP News Hindi : यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित भागीरथ अपार्टमेंट्स से मेदांता अस्पताल में काम करने वाली 21 वर्षीय एक ट्रेनी नर्स का शव मिलने के मामले में पुलिस ने कुछ अहम सुराग हासिल करने का दावा किया है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज और शॉक्ड से मौत की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही उसकी रीड की हड्डी पूरी तरीके से चकनाचूर हो गई थी. हालांकि, पुलिस ने 302 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिख दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की में जुट गई है.

ऐसी खबर है कि पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए भी कई सुराग मिले हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जल्द ही करेगी. हालांकि परिजनों ने कहा है कि मृतक युवती सोशल मीडिया का प्रयोग नहीं करती थी, जिसकी वजह से वह अपने फोन में सोशल साइट्स पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थी.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के मेदांता में बतौर ट्रेनी नर्स काम करने वाली युवती का शव गोमती नगर के भागीरथी अपार्टमेंट की पार्किंग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. पुलिस ने आशंका जताई थी कि उसकी मौत अपार्टमेंट्स की 14वीं मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई थी. वहीं, सीसीटीवी फुटेज में 14वीं मंजिल तक युवती के जाने की बात सामने आई. हालांकि, युवती के कपड़े भी फटे हुए मिले थे, लेकिन शरीर से घाव और ज्यादा खून नहीं निकला था. पुलिस अब इन्हीं सब बिंदुओं पर पूरे मामले की जांच गहनता से कर रही है.

एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, युवती के परिजनों से पूछताछ की गई है. इसके साथ साथ घटना के दिन पहले वह मेदांता हॉस्पिटल गई थी, उसके बाद वह सीसीटीवी फुटेज में अपार्टमेंट्स की 14वीं मंजिल पर जाती हुई दिखी. हालांकि मौत किस परिस्थितियों में हुई है, उसकी पूरी जांच की जा रही है. कई दिनों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं.

लखनऊ: जान पर खेलकर डूबते हुए लोगों को बचाने पर आरक्षी संदीप और चंदन को DG ने किया सम्मानित