UPTak Baithak Logo

Lulu Mall: 80% मुस्लिम लड़के-20% हिंदू गर्ल्स कर्मियों के दावों पर मॉल प्रशासन ने दिया जवाब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लुलु मॉल (Lulu Mall) उद्घाटन के बाद से ही कई विवादों से घिरा है. पिछले दिनों लुलु मॉल में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लुलु मॉल (Lulu Mall) उद्घाटन के बाद से ही कई विवादों से घिरा है. पिछले दिनों लुलु मॉल में कथित तौर पर नमाज पढ़ने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद की शुरुआत हुई. मॉल में कथित तौर पर नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताते हुए हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया और शनिवार को 2 युवकों ने मॉल में कथित तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया. इसके अलावा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लुलु मॉल में काम करने वाले 80 फीसदी मुस्लिम लड़के और 20 प्रतिशत हिंदू लड़कियां हैं.