लेटेस्ट न्यूज़

लुलु मॉल में नमाज अदा करने के आरोपी 4 युवक गिरफ्तार, सभी लखनऊ में एक ही इलाके के

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज अदा करने के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि ये युवक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज अदा करने के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि ये युवक उन नमाज अदा करने वालों में से हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. पुलिस ने मॉल में लगे सीसीटीवी की मदद के अलावा अपने जांच को आगे बढ़ाते हुए इन आरोपियों तक पहुंची है. लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. गौरतलब है कि मॉल में नमाज का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. इधर मॉल प्रशासन ने नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी.