लखनऊ: 350 साल की परंपरा टूटी, इस बार रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण का नहीं होगा दहन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार दशहरे पर 350 साल की परंपरा टूटेगी. जिसमें लंकापति रावण के साथ उसके पुत्र मेघनाद और छोटे…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार दशहरे पर 350 साल की परंपरा टूटेगी. जिसमें लंकापति रावण के साथ उसके पुत्र मेघनाद और छोटे भाई कुंभकर्ण का पुतला दहन नहीं किया जाएगा. ये कोई अनायास नहीं है बल्कि सोच समझकर इसपर फैसला लिया गया है. चर्चा में ये बात आई कि मेघनाद और कुंभकर्ण तो अपने राजा के आदेश का पालन करते हुए बलिदान हुए थे. ऐसे में उनका पुतला जलाना उचित नहीं है. वे बुराई के प्रतीक नहीं हैं. उन्होंने तो अपने कर्तव्यों का पालन किया था. ऐसे में इस बार इस परंपरा को तोड़ने का निर्णय लिया गया है.