लखनऊ: बेटे के इलाज की गुहार लगाते रहे पूर्व BJP MP, PGI डॉक्टरों ने हाथ तक नहीं लगाया, हुई मौत
भैरों प्रसाद मिश्रा साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में चित्रकूट से सांसद चुने गए थे. बताया जा रहा है कि उनके बेटे को किडनी की बीमारी थी. सांसद 1 घंटे तक डॉक्टरों से गुहार लगाते रहे.
ADVERTISEMENT

लखनऊ: बेटे के इलाज की गुहार लगाते रहे पूर्व BJP MP, PGI डॉक्टरों ने हाथ तक नहीं लगाया, हुई मौत
Lucknow News: ‘आम आदमी या गरीब आदमी को इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी मौत हो गई.’ ये लाइन आपने अक्सर खबरों में पढ़ी होगी. मगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जो मामला सामने आया है, उसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद के बेटे की पीजीआई लखनऊ में इलाज ना मिलने से मौत हो गई.