लखनऊ: SGPGI में पहली बार मैट्रिक्स रिब तकनीक से हुई कान की सफल सर्जरी, जानें इसकी खासियत
लखनऊ (Lucknow News) के पीजीआई अस्पताल में पहली बार मैट्रिक्स रिब तकनीक का उपयोग किया गया है. मैट्रिक्स रिब टेक्नोलॉजी का प्रयोग 12 वर्षीय लड़की…
ADVERTISEMENT
लखनऊ (Lucknow News) के पीजीआई अस्पताल में पहली बार मैट्रिक्स रिब तकनीक का उपयोग किया गया है. मैट्रिक्स रिब टेक्नोलॉजी का प्रयोग 12 वर्षीय लड़की के कान की सर्जरी के दौरान प्रयोग किया गया. एसजीपीजीआई (SGPGI) अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि 2 माह पूर्व 12 वर्ष की लड़की जिसके दोनों कानों में विकृति थी और दोनों कान आगे की तरफ झुके हुए थे, ऐसे में कानों को सही आकार देने के लिए शरीर की पसली के मुलायम भाग का प्रयोग किया गया और पसलियों को रीबप्लास्टिक की तकनीक के द्वारा मजबूत करने का काम किया गया.