लेटेस्ट न्यूज़

BJP MP ने की लखनऊ का नाम ये करने की मांग, PM मोदी को लिखा लेटर, श्रीराम से जुड़ा है किस्सा

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का नाम बदलने की मांग एक बार फिर उठी है. इस बार यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) से…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) का नाम बदलने की मांग एक बार फिर उठी है. इस बार यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद संगम लाल गुप्ता (Sangam Lal Gupta) ने ये मांग उठाई है. उन्होंने लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुर करने की मांग कर डाली है. इसको लेकर भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को लेटर लिखा है.

लेटर में भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने लिखा है, “उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिसे स्थानीय मान्यता के अनुसार त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने अयोध्या नरेश के तौर पर लक्ष्मण जी को भेंट कर दिया था. इसी के बाद इसका नाम लखनपुर और लक्ष्मणपुर रखा गया था. मगर 18वीं सदी में नवाब ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया था.”

भाजपा सांसद ने पत्र में आगे लिखा है, “आज जब देश अमृत काल खंड में प्रवेश कर चुका है तो गुलामी और विलासिता के प्रतीक लखनऊ के नाम को बदलकर उसे लक्ष्मणपुर या लखनपुर कराए जानें की कृपा करें.”

न्यूज एसेंजी ANI से बात करते हुए भी भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा, “मुगलों के दौर में भी लखनऊ को लक्ष्मणपुर ही कहा जाता था. बाद में मुगलों ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया. इसलिए में सरकार से मांग करता हूं कि इसका नाम बदलकर लक्ष्मणपुर या लखनपुर कर दिया जाए.”

लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर लगी लक्ष्मण की मूर्ति, इन्वेस्टर समिट से पहले हो सकता है अनावरण