लेटेस्ट न्यूज़

बिकरू कांड से चर्चा में आईं खुशी दुबे अब बनेंगी वकील! यूपी बोर्ड में मिली सफलता के बाद अखिलेश यादव को कहा 'थैंक्यू

ADVERTISEMENT

बिकरू कांड की आरोपी रहीं खुशी दुबे ने 61% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है. अखिलेश यादव का आभार जताते हुए खुशी ने वकील बनकर पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लिया है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के चर्चित बिकरू कांड के बाद चर्चा में आईं खुशी दुबे ने अपने जीवन की एक नई और सकारात्मक शुरुआत की है. लंबे समय तक कानूनी लड़ाई और जेल की सलाखों के पीछे रहने के बाद, खुशी ने यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी (First Division) में पास कर ली है. उन्होंने 61% अंक हासिल कर यह साबित कर दिया है कि विपरीत परिस्थितियों में भी हौसला बरकरार रखा जा सकता है.