बदायूं में शादी का नेग मांगने पहुंचे किन्नरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, खून से लथपथ हुआ दूल्हे का भतीजा गौरव
Budaun Crime News: बदायूं में शादी के दौरान नेग की रकम को लेकर किन्नरों ने जमकर तांडव मचाया. 11 हजार की मांग पूरी न होने पर उन्होंने सरेआम फायरिंग कर दी जिसमें दूल्हे का 16 वर्षीय भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया.
ADVERTISEMENT

Budaun Crime News
Budaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां शादी के घर में गूंज रही शहनाई को किन्नरों की दबंगई ने मातम में बदल दिया. कुंवर गांव थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेग की रकम को लेकर हुए विवाद के बाद किन्नरों ने सरेआम फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में दूल्हे के 16 साल के भतीजे गौरव को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.