लेटेस्ट न्यूज़

बरेली की नंदिनी ने यूपी बोर्ड में किया कमाल... बेटी को टॉपर बनाने के लिए पिता ने 'खराब' कर दिया था घर का टीवी

ADVERTISEMENT

बरेली की नंदिनी गुप्ता ने यूपी बोर्ड 12वीं में प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है. जानें कैसे उनके पिता ने घर का टीवी बंद कर और नंदिनी ने 18 घंटे मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया.

social share
google news

यूपी बोर्ड 2026 के नतीजों में बरेली की नंदिनी गुप्ता ने इंटरमीडिएट में प्रदेश भर में दूसरी रैंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. लेकिन इस शानदार सफलता के पीछे सिर्फ नंदिनी की 18 घंटे की मेहनत ही नहीं, बल्कि उनके पिता मोहनलाल गुप्ता का एक कड़ा और अनोखा फैसला भी शामिल है.