लेटेस्ट न्यूज़

पवन सिंह से तलाक के बीच क्या मां बनना चाहती हैं ज्योति सिंह? बनारस जाकर मांग रहीं ये मन्नत

Jyoti Singh News: पवन सिंह से तलाक की चर्चाओं के बीच ज्योति सिंह का नया वीडियो वायरल हो रहा है. बनारस में मन्नत मांगती ज्योति को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या वह मां बनना चाहती हैं?

ADVERTISEMENT

Jyoti Singh
Jyoti Singh
social share
google news

Jyoti Singh News: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला लंबे समय से सुर्खियों में है. इसी बीच ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी बहन जूही के व्लॉग में नजर आ रही हैं. इस वीडियो ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. बनारस में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचीं ज्योति सिंह ने एक खास मन्नत मांगी है जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह अब मां बनना चाहती हैं?