लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, एसएचओ समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

Kanpur News: कानपुर देहात जिले के शिवली थाने में पुलिस हिरासत में एक संदिग्ध की मौत के मामले में मंगलवार को थानेदार (एसएचओ) समेत नौ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर देहात जिले के शिवली थाने में पुलिस हिरासत में एक संदिग्ध की मौत के मामले में मंगलवार को थानेदार (एसएचओ) समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस हिरासत में मृत युवक बलवंत सिंह (27) सरैया लालपुर गांव का निवासी था और उसके परिवार ने पुलिस पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उसकी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन उन्होंने अब तक पुलिस कर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी है.