लेटेस्ट न्यूज़

मंत्री प्रतिभा शुक्ला के 6 कॉल पुलिसवालों ने नहीं उठाए तो देर रात पति संग कानपुर के बर्रा थाने पहुंच गईं

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पुलिस की लापरवाही और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कानपुर के बर्रा थाने में देर रात डेरा डाल दिया. मामला भाजपा कार्यकर्ता पर हुए हमले और पुलिस अधिकारियों के फोन न उठाने से जुड़ा है.

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur News, Kanpur Police, Kanpur BJP,  Pratibha Shukla, minister Pratibha Shukla, up news
Kanpur, Kanpur News, Kanpur Police, Kanpur BJP, Pratibha Shukla, minister Pratibha Shukla, up news
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने पुलिस की लापरवाही और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कानपुर के बर्रा थाने में देर रात डेरा डाल दिया. मामला भाजपा कार्यकर्ता पर हुए हमले और पुलिस अधिकारियों के फोन न उठाने से जुड़ा है. मंत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 6 बार कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इस पर आक्रोशित होकर वह अपने पति, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला के साथ थाने पहुंचीं और एफआईआर दर्ज कराने पर जोर दिया.