कानपुर के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का एसीपी कैंट आकांक्षा पांडे ने जिस तरह से करवाया खुलासा, हो रही खूब चर्चा
UP News: कानपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जो अब चर्चाओं में आ गया है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News (प्रतीकात्मक फोटो)
Kanpur News: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने जिस तरह से खुलासा किया है, वह अब चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल कानपुर पुलिस का एक पुलिसकर्मी खुद सादे कपड़ों में होटल में चला गया. वहां होटल कर्मी ने उसे रोक लिया. बात करने पर होटल कर्मी खुद ही लड़की सप्लाई करने का रेट तय करने लगा. ये देखते ही पुलिसकर्मी ने अपनी पूरी टीम को होटल के अंदर बुला ली और फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हो गया.
