कॉन्डोम के बिखरे पैकेट...कानपुर में चलती कार में महिला के साथ थे युवक तभी हो गया एक्सिडेंट
Kanpur News: कानपुर में चलती कार के बीच एक महिला के साथ दो युवक गंदा काम कर रहे थे. शर्मनाक बात यह है कि इस दौरान कार में महिला के साथ उसके चार बच्चे भी मौजूद थे.
ADVERTISEMENT

Kanpur news
Kanpur News: उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला फिर एक बार सुर्खियों में है. कानपुर इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि यहां से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसकी अब चर्चा हो रही है. बता दें कि शनिवार देर रात कानपुर में चलती कार के बीच एक महिला के साथ दो युवक गंदा काम कर रहे थे. शर्मनाक बात यह है कि इस दौरान कार में महिला के साथ उसके चार बच्चे भी मौजूद थे. आरोप ये है कि महिला नशे की हालत में थी. गौर करने वाली बात यह है कि कार में चल रहे इस गंदे काम का खुलासा तब हुआ जब गाड़ी अनियंत्रित होकर एक डिवाडर से टकरा गई. लोग आनन-फानन में मदद के लिए पहुंचे, लेकिन जब उन्होंने कार के अंदर देखा तो वे दंग रह गए.









