लेटेस्ट न्यूज़

रास्ते में फंसे तो पुलिस घर छोड़ आएगी…CM योगी की बात सुन रिक्शा वाले ने किया 112 पर फोन, सिपाहियों ने कूटा

UP News: रिक्शा चालक ने आधी रात घर जाने के लिए 112 नंबर पर फोन कर दिया. उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी भी मौके पर आए. उसने सिपाहियों को सीएम योगी का बयान याद दिलाया. मगर पुलिस से मदद मंगना उसके लिए ही भारी पड़ गया.

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur News, Kanpur Police, Akhilesh Yadav, Kanpur Viral News, Kanpur Viral, UP Viral News, UP News
Kanpur, Kanpur News, Kanpur Police, Akhilesh Yadav, Kanpur Viral News, Kanpur Viral, UP Viral News, UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार कहा है कि अगर आधी रात को कोई रास्ते में फंस जाए और उसको साधन न मिले तो वह 112 नंबर पर फोन करे. यूपी पुलिस उसे घर तक पहुंचाएगी. सीएम योगी की बात को सुनकर कानपुर के एक रिक्शा चालक ने आधी रात घर जाने के लिए 112 नंबर पर फोन कर दिया. मगर पुलिस को फोन करना उसे ही भारी पड़ गया.