UPTak Baithak Logo

कानपुर मेट्रो, बीना-पनकी परियोजना का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, दोनों प्रोजेक्ट्स को जानें

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगातार राज्य में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगातार राज्य में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 28 दिसंबर को कानपुर का दौरा करेंगे. पीएम मोदी मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगे.