कानपुर के किस केस पर भड़का सुप्रीम कोर्ट और यूपी पुलिस के अफसरों पर लगा दिया 50 हजार का फाइन?
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दो अधिकारियों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया है. कोर्ट ने इन्हें संपत्ति विवाद को लेकर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज करने के लिए जिम्मेदार माना है.
ADVERTISEMENT

Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दो अधिकारियों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया है. कोर्ट ने इन्हें संपत्ति विवाद को लेकर गलत तरीके से एफआईआर दर्ज करने के लिए जिम्मेदार माना है. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि "सिविल मामलों में आपराधिक केस दर्ज करना स्वीकार्य नहीं है" और इसे कई महत्वपूर्ण न्यायिक आदेशों का उल्लंघन बताया.