कानपुर सब्जी विक्रेता सुसाइड केस में BJP विधायक और IPS में हुई तीखी नोकझोंक, पुलिस पर लगा है ये आरोप
Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दारोगा और सिपाही की बदसलूकी से आहत होकर एक सब्जी विक्रेता ने मौत को गले लगा लिया.
ADVERTISEMENT

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दारोगा और सिपाही की बदसलूकी से आहत होकर एक सब्जी विक्रेता ने मौत को गले लगा लिया. फांसी लगाने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें सब्जी विक्रेता ने अपना दर्द बयां किया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वहीं इस मामले में अब तूल पकड़ लिया है. इस बीच क्षेत्र के बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा मौके पर पहुंचे, जहां उनकी एक पुलिस अधिकारी से उनकी नोंकझोंक हो गई.
